चाइल्ड लाइन कार्यालय में ‘फूलों से होली’ पर्व मनाया
अम्बाला सिटी | सिटी जलबेड़ा रोड साैंडा काॅलाेनी स्थित चाइल्ड लाइन कार्यालय में फूलों से होली पर्व मनाया गया। हरियाणा राज्य बाल संरक्षण अायाेग सदस्य डॉ. प्रतिभा सिंह मुख्यातिथि रही। सेंटर काेअाॅर्डिनेटर सुजाता सैनी ने चाइल्ड लाइन की जानकारी दी। माैके पर चाइल्ड लाइन काउंसलर अजय तिवारी, टीम सदस्य गजेंद्र भारद्वाज, नीरज कश्यप, अभय शंकर तिवारी वाॅलंटियर रेखा समेत अन्य माैजूद रहे।