पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसान एक्सप्रेस में मिला बच्चा, चाइल्डलाइन के सुपुर्द किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला | ट्रेनों में चेकिंग के दौरान सहारनपुर मुख्यालय में तैनात टीटीई रंजीत ने एक बच्चों को उसके परिजनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। ट्रेन नंबर 13308 किसान एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान उन्हें एक 10 वर्षीय बालक मिला जोकि बिना टिकट ट्रेन में सफर कर रहा था। उन्होंने जब बच्चे से उसके माता-पिता के बारे में पूछा तो वह कोई उत्तर नहीं दे सका। उन्हें आभास हुआ कि बच्चे को कोई छोड़ गया या वह गलती से ट्रेन में चढ़ गया है। कैंट रेलवे स्टेशन पर उन्होंने बालक को चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपुर्द कर दिया।
खबरें और भी हैं...