लॉर्ड महावीर जैन स्कूल में िवभिन्न रंगों के फूल लाए बच्चे
अम्बाला | लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के किंडरगार्टन विभाग में होली का कार्यक्रम रखा गया। स्टूडेंट अपने साथ विभिन्न रंग के फूल लेकर आए। प्रिंसिपल रूचि शर्मा व अपनी अध्यापिकाओं के साथ फूलों से होली खेलकर एक दूसरे को सराबोर किया। अंत में स्कूल के प्रधान दिनेश चंद जैन, जनरल मैनेजर राज कुमार जैन, सीनियर मैनेजर एसके जैन, मैनेजर अनिल जैन तथा प्रिसिंपल रूचि शर्मा ने सभी काे बधाई दी।