चित्रा ने फ्रंट के कार्यकर्ता सम्मेलन का दिया न्योता
हरियाणा डैमोक्रेटिक फ्रंट की नेत्री चित्रा सरवारा ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के गांव बाड़ा, मच्छौंडा, घसीटपुर, शाहपुर, नन्हेड़ा, सुंदर नगर, चंद्रपुरी, रामपुर, सरसहेड़ी, ब्राह्मण माजरा, करधान, खौजकीपुर, नग्गल में सभाएं की। उन्होंने 15 मार्च को सिटी में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने का निमंत्रण दिया और कहा कि प्रदेश के वर्तमान हालात के चलते महिलाओं को भी बढ़चढ़ कर सक्रियता दिखानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ने के चलते जन साधारण के साथ-साथ महिलाओं का घर से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं रहता। यदि अपने अधिकारों के लिए संघर्ष नहीं करेंगे तो सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते समाज में अराजकता बढ़ती चली जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने हितों की रक्षा के लिए मोर्चा संभाले।
ग्रामीण सभाओं के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ चित्रा सरवारा।