बंटी मर्डर केस में सोनू बिहारी और आशु को सीआईए ने पकड़ा
कैंट में टांगरी बांध पर नामचर्चा घर के सामने विकास उर्फ बंटी के हत्यारोपी सोनू बिहारी और आशु को धर दबोचा है। सीआईए वन की टीम ने दोनों ही आरोपियों को पकड़ने के बाद पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। दोनों ही आरोपी अर्जुन उर्फ कटोरा के साथ न्यू प्रीत नगर में रहने वाले विकास उर्फ बंटी के मर्डर में शामिल थे।
अर्जुन उर्फ कटोरा के साथ-साथ सोनू बिहारी और आशु भी फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अर्जुन उर्फ कटोरा को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया था। कटोरा के साथ-साथ पुलिस सौरभ और बंटी को भी गिरफ्तार कर चुकी है। सौरभ हत्या के मास्टरमाइंड कटोरा का साला लगता है और मेरठ का रहने वाला है। हत्या के बाद सौरव और कटोरा ट्रेन के रास्ते से मेरठ चले गए थे। लेकिन पुलिस ने हत्या के दिन के अंदर ही तीन आरोपियों को धर दबोचा था। इस मामले में नाम सोन बिहारी और आशु फरार चल रहे थे जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस यूपी के साथ-साथ कई जगह पर छापेमारी कर रही थी। रविवार को दोनों ही आरोपी छापेमारी के दौरान पकड़े गए हैं जिन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। बता दें कि अर्जुन उर्फ कटोरा ने अपने साथियों के साथ मिलकर विकास उर्फ बंटी की चाकू मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे।
_photocaption_विकास उर्फ बंटी का फाइल फोटो।*photocaption*