समाज कल्याण अधिकारी की सीएम ड्यूटी, अाज नहीं लगेगा मेडिकल बोर्ड कैंप
अम्बाला | बुढ़ापा सम्मान भत्ता के तहत आयु के आंकलन के लिए वीरवार काे लगने वाला मेडिकल बाेर्ड कैंप स्थगित हाे गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी अम्बाला की ड्यूटी 12 मार्च को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम में लगी है, जिसके चलते मेडिकल बाेर्ड कैंप स्थगित किया गया है। यह कैंप प्रत्येक माह के दूसरे वीरवार को लगाया जाता है। पहले आवेदक इस कार्यालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करता है। उसके उपरांत सभी दस्तावेज चेक करने के उपरांत मेडिकल बोर्ड के पास आयु का आंकलन करने के लिए भिजवाया जाता है। जिला समाज कल्याण विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अब यह मेडिकल कैंप 19 मार्च को लगेगा।