कोरोना के चलते 31 तक कॉलेज बंद, स्कूलों को कोई आदेश नहीं
चीन से फैले कोरोना वायरस ने महामारी का रूप ले लिया है। इससे बचने के लिए प्रदेश सरकार ने सभी कॉलेज, यूनिवर्सिटी और कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान 31 मार्च तक बंद करने का फैसला लिया है। इसके अलावा दिल्ली से लगते सोनीपत, रोहतक, झज्जर, फरीदाबाद और गुरुग्राम के स्कूल भी बंद रहेंगे, जबकि बाकी जिलों के स्कूल खुले रहेंगे। इस दौरान टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ को संस्थानों में आना होगा। इसके अतिरिक्त जिन छात्रों की ट्रेनिंग है या बोर्ड या अन्य काेई परीक्षा है, वह तय समय पर ही होगी।
डिप्टी डीईओ सुधीर कालड़ा ने बताया कि प्रदेश में दिल्ली से सटे 5 जिलों के स्कूलों में छुट्टियां करने के निर्देश हैं। अम्बाला जिले में स्कूलों को बंद करने लेकर कोई निर्देश नहीं मिला। इसलिए जिले के स्कूल खुले रहेंगे।