पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेड़ कटाई के मामले में फिर शिकायत, पहली रिपोर्ट से शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव नाहरा की शामलात भूमि पर पंचायत द्वारा पुराने पेड़ का आधा हिस्सा काट उसे बेचने के मामले की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करने पर लोगों में रोष है। लोगों ने सीएम विंडो पर शिकायत की थी, मगर आरोप है कि उन बयानों में एक लाईन अपने आप लिख दी गई। अब लोगों ने बीडीपीओ बराड़ा चानना, ग्राम पंचायत अधिकारी गुरदास व कर्मचारी कृष्ण के खिलाफ शिकायत की है।

नाहरा गांव के रहने वाले पूर्व सरपंच राजकुमार, पंच राजेन्द्र, करनैल सिंह व मंगल ने बताया कि गांव की शामलात भूमि पर वर्षों पुराना पीपल का पेड़ खड़ा है। पूर्व सरपंच ने आरोप लगाया कि सरपंच सुरेन्द्र कौर ने राजिन्द्र सिंह, संजीव कुमार व रिंकू के साथ मिल कर इस पेड़ को आधा कटवा कर बेच दिया। अगर समय रहते गांव के लोग इस पेड़ की कटाई न रोकते तो यह पेड़ को काट देते। पूर्व सरपंच राज कुमार ने बताया कि उन्होंने इस पेड़ की कटाई के बारे में बीडीपीओ बराड़ा राज चानना को इस बारे में शिकायत की, लेकिन बीडीपीओ बराड़ा ने इस बारे कोई कार्रवाई नहीं की। जब सीएम विंडो पर शिकायत की गई उनके बयान पर यह लिख दिया गया कि पेड़ को आधा काटा गया है। आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी गुरदास व क्लर्क कृष्ण ने आखिर में एक लाईन जोड़ कर लिख दिया गया कि पेड़ को काटा ही नहीं गया है। वह सही सलामत खड़ा है जब इसकी एक कॉपी ली तो मामले से खुलासा हुआ। अब सीएम विंडो पर मामले की पुन: शिकायत की गई है। पूर्व सरपंच व पूर्व पंच राजेन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार को सरपंच सुरेन्द्र कौर के पति सोनू ने गांव के रहने वाले संजीव कुमार व रिंकू के साथ मिल कर गांव की करीब 1 कनाल जगह पर कब्जा कर चारदीवारी बनाने लगे। राजकुमार ने उसी समय बराड़ा पुलिस को कब्जा करने वालों की शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। दोनों पक्षों को थाना में बुलाया जहां पर दोनों पक्षों की बात चीत हुई। फिलहाल सोमवार तक निर्माण कार्य रुकवा दिया गया।

खबरें और भी हैं...