पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट का आज होने वाला सम्मेलन स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट की 15 मार्च को सिटी के अनाज मंडी में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को कोरोना वायरस के चलते स्थगित कर दिया गया है। फ्रंट के संस्थापक पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने कहा है कि विश्वव्यापी कोरोना वायरस की महामारी के चलते जनहित को ध्यान में रखकर फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हालात समान्य होने पर सम्मेलन की अगली तारीख की पूर्व सूचना सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दे दी जाएगी। निर्मल सिंह ने कहा कि हमारे लिए देशहित और आम आदमी का स्वास्थ्य ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसी के चलते फिलहाल सम्मेन को स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि हरियाणा सरकार ने रैलियों एवं भीड़भाड़ वाले सभी समारोहों पर पाबंदी लगा दी।

खबरें और भी हैं...