भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव दिवस पर 19 काे भिवानी में हाेगा सम्मेलन
सिटी में बैठक के दाैरान ब्राह्मण समाज के लाेग।
अम्बाला सिटी | परशुराम धर्मशाला में ब्राह्मण समाज की मीटिंग हुई। जिसमें वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष पंडित जिले सिंह पिचौलिया मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। उन्हाेंने बताया कि 19 अप्रैल 2020 को भिवानी में राज्य स्तर पर भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव दिवस के उपलक्ष्य में एक ब्राह्मण महाकुंभ के नाम से सम्मेलन किया जाएगा। यह सम्मेलन भिवानी की आदर्श ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष आरके शर्मा के संयोजन अाैर पंडित जिले सिंह पिचौलिया के नेतृत्व में किया जाएगा। मीटिंग के आयोजक राजिंद्र कौशिक व प्रयागराज कौशिक जिला प्रभारी कुरुक्षेत्र ने संबोधित किया। ब्राह्मण महाकुंभ के प्रचार प्रसार के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड रोहित कौशिक द्वारा 11 मार्च से एक पद यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में एपी सांवरिया, डॉ. राधेश्याम शर्मा, भगवान शर्मा, जयनारायण शर्मा, सुनील शर्मा, डॉ. सुरेश गौड जिला अध्यक्ष करनाल व अम्बाला प्रधान राजेंद्र काैशिक माैजूद रहे।