सरकारी कार्य को बाधित करने व मारपीट के आरोपी काबू
अम्बाला सिटी | सरकारी कार्य को बाधित करने अाैर मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी उमेद सिंह निवासी गांव ठरवी तहसील टोहाना थाना सदर टोहना जिला फतियाबाद को गिरफ्तार किया। अाराेपी काे काेर्ट में पेश कर जमानत पर रिहा कर दिया। शमशेर सिंह सह निरीक्षक स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपो अम्बाला ने 9 फरवरी को थाना बलदेव नगर में शिकायत दी थी कि आरोपी उमेद सिंह निवासी गांव ठरवी तहसील टोहाना थाना सदर टोहना जिला फतेहाबाद ने हरियाणा स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपो अम्बाला शहर में उससे झगड़ा कर सरकारी कार्य को बाधित करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी है।