पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना: स्वास्थ्य विभाग ने रद्द की स्टाफ की छुटि्टयां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस काे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने सभी डॉक्टराें व स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। विभाग के महानिदेशक ने द्वारा जारी पत्र बुधवार को जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को मिल गया है। आगामी आदेशों तक छुट्टियां रद्द रहेंगी।

वहीं डीसी अशोक कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रति अत्यधिक सावधानी और जागरुकता बहुत जरूरी है। कोई भी व्यक्ति, जुकाम या खांसी को कोरोना समझकर घबराए नहीं, बल्कि बुनियादी स्तर पर पूरी सावधानी बरतें और अपने नजदीकी चिकित्सक काे चेक करवाएं। यदि किसी विदेशी पर्यटक के संपर्क में संबधित व्यक्ति आया हो तो तुरंत चिकित्सकों से परामर्श लें। प्रशासन ने जिले के सभी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किए गए हैं। लोगों को किसी भी प्रकार की अफवाह से डरने की जरूरत नहीं है। यदि कोई व्यक्ति इस संदर्भ में किसी प्रकार की गलत अफवाह फैलाता हैं तो जिला अधिकारी संबंधित व्यक्ति पर विशेष ध्यान रखें। ड्रग कंट्रोल अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी केमिस्ट कोरोना वायरस को लेकर किसी भी व्यक्ति से गलत तरीके से पैसे वसूल न करे। यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो प्रशासन इसे गंभीरता से लेकर कार्रवाई करेगा।

अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए पोस्टर

नागरिक अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में कोरोना वायरस की जानकारी काे लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्राें पर बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों व बैनरों पर कोरोना वायरस के लक्षण व बचाव बारे पूरी जानकारी लिखी है। साथ ही वायरस से सबसे ज्यादा पीड़ित लोग चीन में होने की जानकारी भी लिखी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना वायरस को लेकर कैंट और सिटी के नागरिक अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड भी स्थापित किए गए हैं।
खबरें और भी हैं...