कोरोना; विज ने जनता दरबार स्थगित किया, गैदरिंग पर रोक
कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा सामूहिक कार्यक्रम एवं भीड़ एकत्रित करने पर लगाए गए प्रतिबंध का असर रविवार को हरियाणा डैमोक्रेटिक फ्रंट के कार्यकर्ता सम्मेलन पर पड़ सकता है। गृह मंत्री अनिल विज द्वारा शुक्रवार को ही आदेश जारी किए गए हैं और आदेशों के तहत रैलियां, गैदरिंग व कार्यक्रम प्रतिबंधित की है। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के इस फ्रंट का रविवार को सिटी अनाज मंडी में सुबह 9 बजे से पहले कार्यकर्ता सम्मेलन प्रस्तावित है। जिसको लेकर पिछले कई दिनों से फ्रंट के सुप्रीमो चौ. निर्मल सिंह व उनकी बेटी चित्रा सरवारा सभाएं कर रहे हैं।
नए आदेशों से सम्मेलन में संकट के बादल मंडरा गए है। सरकार के ताजा आदेशों पर चित्रा सरवारा ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन को अभी चेक किया जा रहा है। यह स्पष्ट होने पर ही अगला कदम तय होगा।
{चित्रा बोलीं- सरकार की गाइडलाइन को चेक किया जा रहा है