मिनर्वा कांप्लेक्स की जांच करने पहुंचे सीटीएम, उपकरणाें काे चलाकर देखा
डीसी के आदेशों पर कैंट के मिनर्वा कांप्लेक्स में नगर परिषद के सचिव, दमकल और पीडब्ल्यूडी बी एंड आर के अधिकारियों के साथ सीटीएम कपिल शर्मा शनिवार शाम काे जांच करने पहुंचे। कांप्लेक्स में चल रहे सिनेमा घर पर अभी भी सील लगी पाई है। इसके अलावा विभिन्न विभागाें की टीम ने कांप्लेक्स की बिल्डिंग का निरीक्षण किया है। कुछ उपकरणाें को सीटीएम ने चलाकर भी देखा। जांच के बाद सीटीएम ने कहा कि प्राथमिक जांच के दौरान कोई खामी नहीं पाई गई।
अलग-अगल विभागों की रिपोर्ट मिलने के बाद एक संयुक्त रिपोर्ट डीसी के समक्ष पेश की जाएगी। टीम के अधिकारियों ने बताया कि मिनर्वा कांप्लेक्स के मालिक की ओर से डीसी को कुछ दस्तावेज दिए गए थे। डीसी ने दस्तावेजों के आधार पर सीटीएम को जांच के लिए अप्वाइंट किया था। बता दें कि लाइसेंस रिन्यू न कराने का हवाला देकर एसडीएम अम्बाला कैंट ने डीसी के आदेश पर कैपिटल व निगार सिनेमा और मिनर्वा कांप्लेक्स को सील कर दिया था।
कैंट के मिनर्वा सिनेमा में निरीक्षण करने पहुंचे नगराधीश।