मंजी साहिब गुरुद्वारा के पास मिला अधेड़ का शव
अम्बाला सिटी| सिटी मंजी साहिब गुरुद्वारा के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव की सूचना मिलते ही थाना अम्बाला शहर पुलिस माैके पर पहुंची। शव काे सिटी सिविल अस्पताल में रखवाया। मृतक की उम्र करीब 56 वर्ष है। पुलिस के अनुसार मृतक की मौत का कारण सड़क दुर्घटना पता चला है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।