महिला दिवस पर महिलाओं काे समर्पित अाैर देशभक्ति की कविताएं प्रस्तुत की
पंचायत भवन में एक शाम शहीदों के नाम कवि सम्मेलन में प्रस्तुति देते कवि।
अम्बाला सिटी | एक शाम शहीदों के नाम राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन सिटी के पंचायत भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि के ताैर पर हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव पीके दास अाैर पूर्व सैनिक वेलफेयर कमेटी अम्बाला के प्रधान अतर सिंह मुल्तानी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दाैरान कवि अनामिका वालिया विख्यात मिश्रा और कमल आग्रह राज का स्वागत किया। कवियों ने देशभक्ति अाैर महिला दिवस पर महिलाओं काे समर्पित कविताएं प्रस्तुत की। सभी ने तालियां बजाकर उनका हौंसला बढ़ाया। माैके पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक निशांत राठी, डिप्टी डीईअाे सुधीर कालड़ा, अरुण मोदगिल, विकास पपनेजा, बलविंद्र, परमजीत सिंह, जिला डिपो प्रधान अरुण कपूर, पूर्व प्रधान गुरदेव सिंह, सुनील कुमार अाैर पूर्व सैनिक वेलफेयर सोसाइटी से सदस्य शामिल रहे।