पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काेराेना काे लेकर राेडवेज कर्मचारियों काे मास्क व सेनेटाइजर उपलब्ध करवाने की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार काे अम्बाला राेडवेज डिपो इंटक कार्यालय में मीटिंग बुलाई गई। मीटिंग की अध्यक्षता राज्य उपमहासचिव अाैर डिपो प्रधान रमन सैनी ने की। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस बीमारी बड़ी तेजी से फैल रही है। कर्मचारियों ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों को बीमारी से बचने के लिए जरुरी साधन सेनेटाइजर, मास्क, ग्लव्ज उपलब्ध करवाए क्योंकि बीमारी का सबसे ज्यादा भीड़ में फैलने का खतरा है। रोडवेज कर्मचारी पूरा दिन सवारियों से घिरे रहते है इसलिए सरकार उनको बीमारी से बचाने के लिये साधन उपलब्ध करवाए। मौके पर वेद प्रकाश, बसंतसैनी, बिंदर सैनी, विक्रम धुराला, मनप्रीत सिंह, रामप्रकाश, रामसरन, गुरमेल, राजेश कुमार,चरनजीत सिंह व नवजीत सिंह कर्मचारी माैजूद रहे।

सिटी की राेडवेज वर्कशाॅप में इंटक कार्यालय में अायाेजित बैठक काे संबोधित करते डिपो प्रधान रमन सैनी।
खबरें और भी हैं...