अम्बाला के बाजारों में सिर्फ स्वदेशी रंग, कोरोना का डर न पालें
दोनों क्लबों द्वारा सदस्यों को दी गई जानकारी
कोरोना वायरस को लेकर सेंट्रल फीनिक्स क्लब और सरहिंद क्लब द्वारा होली मिलन समारोह रद्द कर दिया गया है। वायरस से बचाव को लेकर यह कदम उठाया गया है। रविवार को दोनों क्लब प्रबंधन द्वारा अपने-अपने सदस्यों को मोबाइल पर संदेश भेज इस बारे जानकारी दी गई है। हालांकि होली के दिन दोनों क्लब सामान्य तौर पर खुलेंगे, मगर कोई समारोह नहीं होगा।
फीनिक्स क्लब व सरहिंद क्लब में 10 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। फीनिक्स क्लब में डीजे, डोल एवं खान-पान का भी प्रबंध किया गया था। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक क्लब में कार्यक्रम रखा गया था। मगर रविवार काे समारोह काे रद्द करने के निर्देश क्लब प्रबंधन ने जारी किए। वहीं सरहिंद क्लब में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक रेन डांस, डीजे एवं खानपान का प्रोग्राम होली के अवसर पर था। मगर अब इस कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया है। पदाधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर जारी हुई एडवाइजरी को लेकर यह कदम उठाए गए हैं।
कोरोना वायरस का असर: फीनिक्स व सरहिंद क्लब में होली समारोह रद्द
भास्कर न्यूज | अम्बाला
कोरोना वायरस के चलते प्रधानमंत्री समेत देश-प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने भले ही अपने होली मिलन कार्यक्रम रद्द कर दिए हों। लेकिन अम्बाला की जनता में होली की खुमारी छाई हुई है। रंग-बिरंगे गुलाल और पिचकारियों से बाजार अटा पड़ा है। इसके साथ ही लोग खरीदारी भी खूब कर रहे हैं। कोरोना वायरस को लेकर सवाल जरूर है लेकिन खरीदारी को लेकर ना नहीं है।
कुछ दुकानदारों का कहना है कि कोरोना वायरस के चलते भारतीय उत्पादों की बिक्री में पिछले वर्षों की तुलना में उछाल आया है। क्योंकि बाजार में ज्यादातर माल भारतीय ही है। ग्राहक भी दुकानदारों से खरीदते वक्त भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
गुलाल अंडे देने वाली मुर्गी की धूम
इस बार भी 40 से लेकर 600 रुपये तक के गुलाल पटाखे बिक रहे हैं। इसमें गुलाल अंडे देने वाली मुर्गी की धूम हैं इसमें ग्राहकों का विशेष आकर्षण है। बता दें कि इसे जलाने पर मुर्गी पहले गुलाल अंडा देती है जो बाद में रंग का विस्फोट करती है। इसके अलावा गुलाल सिलेंडर, शॉवर, गन इत्यादि भी हैं। गुलाल शॉवर में 8 शॉवर होते हैं जो विस्फोट के बाद करीब 25 फीट तक ऊपर तक जाते हैं।
अम्बाला | अनिल कुमार रेलवे में कर्मचारी हैं। होली पर छुट्टी न होने के चलते रविवार को प|ी गीता के साथ खरीदारी करते हुए।