पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

क्या कभी अंबर से सूर्य बिछड़ता है... पर स्टूडेंट्स ने दी बेहतरीन परफॉर्मंेस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एलनिनाे इंटरनेशनल प्री-स्कूल ने अपना 15वां वार्षिक महाेत्सव वीरवार काे अार्य गर्ल्स कॉलेज में मनाया। इसमें नर्सरी व एलकेजी के बच्चों ने पार्टिसिपेट किया। चीफ गेस्ट राकेश अग्रवाल और वारेश खन्ना ने दीप प्रज्जवलित किया। शुभारंभ पर एलकेजी के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। उसके बाद इंग्लिश गाने पर डांस करके समा बांधा। नर्सरी ग्रीन के स्टूडेंट केशव ने जंक फूड पर कटाक्ष करते हुए घर का खाना कभी ना भाए, न मुझसे खाया जाए, हर्षित शर्मा ने मेरे प्यारे प्यारे पापा, मेरे दिल में रहते पापा, वर्णिका ने हाय रे परीक्षा, समृद्धि ने प्लीज प्लीज प्लीज डाेंट कट ए ट्री कविता सुनाई। लड़कियाें के ग्रुप ने मेरा अस्सी कलां का लहंगा गाने पर राजस्थानी नृत्य प्रस्तुति दी। स्टूडेंट्स ने राजस्थानी, कश्मीरी, बंगाली गानाें पर खूबसूरत प्रस्तुतियां दी। नर्सरी के बच्चों ने मैंने पायल है छनकाई और टॉकी टॉकी गानों पर डांस किया। क्या कभी अंबर से सूर्य बिछड़ता है, क्या कभी बिन बाती दीपक जलता है... गाने पर एलकेजी के स्टूडेंट्स ने प्रस्तुति देकर तालियां बटाेरी। एलकेजी के छात्रों ने आरंभ है प्रचंड पर डांस किया। इसके बाद यूकेजी के छात्रों ने कराटे के हुनर प्रस्तुत किए। अंत में मेधावी छात्रों को चीफ गेस्ट ने पुरस्कृत किया।

एलनिनाे इंटरनेशनल
प्री-स्कूल ने मनाया 15वां वार्षिकोत्सव


ऑल राउंडर नर्सरी में साहिबनुर कौर अाैर हंशित शर्मा पुरस्कृत

बेस्ट एकेडमिक में नर्सरी की आराध्या सिंगला, आरिष्टि, तनिष्का, पानव, आइशा भगत, आयांश, देवांशी और रिपुन को, ऑल राउंडर गर्ल नर्सरी में साहिबनुर कौर, ऑल राउंडर ब्वॉय नर्सरी में हंशित शर्मा, मोस्ट रेगुलर चाइल्ड नर्सरी चार्वी मेहंदीरत्ता, ऑल राउंडर गर्ल एलकेजी नंदिनी गुप्ता, ऑल राउंडर ब्वॉय एलकेजी नवजीत सिंह गिल और मोस्ट रेगुलर चाइल्ड एलकेजी में अरमान और यावन सैनी को पुरस्कृत किया गया।

एलनिनाे इंटरनेशनल प्री-स्कूल के वार्षिकाेत्सव में प्रस्तुति देते बच्चे व आग के गोले से कूद कर करतब दिखाता स्टूडेंट।

अम्बाला | एलनिनाे इंटरनेशनल प्री-स्कूल के 15वें वार्षिक महाेत्सव में बच्चों की परफॉर्मेंस देखते अभिभावक।
खबरें और भी हैं...