पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हांडी फोड़ाे स्पर्धा में डाॅ. अनुज व डाॅ. रितु जीते

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैन फैलोशिप क्लब सोसाइटी ने रंग दे तू मोहे कार्यक्रम का अायाेजन लाॅर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में किया। कार्यक्रम काे निधि जैन, रितु जैन व प्रिया जैन ने मंगलाचरण के साथ शुरू किया। उपप्रधान साहिल जैन ने फरवरी की मीटिंग के मिनट्स पढ़े। पीडी नीलम-विनय जैन ने कपल डांस करके मंच संचालन किया। बच्चों के रामगढ़ की होली के नाटक का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। इसकी डायरेक्टर तमन्ना
जैन रहीं।

नाटक के लिए पुण्य जैन, शौर्य जैन, श्रद्धा जैन, सुहानी जैन, रिषिता जैन आदि बच्चों को उपहार दिए गए। हाेली के लिए खास हांडी फोड़, गुब्बारा फोड़ गेम भी खिलाई गईं। गुब्बारा फोड़ में शिखा-मनीष जैन और हांडी फोड़ में डाॅ. अनुज व डाॅ. रितु जैन ने बाजी मारी। सभी विनर्स को सम्मानित किया गया। प्रेसिडेंट अंकित जैन ने बताया कि कार्यक्रम में 30 सदस्यों के परिवार उपस्थित रहे जिनमें सलाहकार विवेक जैन, पूर्व प्रधान मोहित जैन, डाॅ. राजीव जैन, एडवोकेट साहिल जैन, अश्विनी जैन, साहिल जैन वरिष्ठ उपप्रधान, नीति जैन, राजीव जैन, नीरव जैन, विशाल जैन, महासचिव नीरज जैन, कोषाध्यक्ष विनय जैन, नितिन जैन, डॉ. अनुज जैन, मनीष जैन, अभय जैन, मनोज जैन, राहुल जैन, रोहित जैन, पुनीत जैन, अरुण जैन आदि रहे। इस अवसर पर मोक्षा-अनुज जैन की एनिवर्सरी अौर मोक्ष जैन का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया गया।

जैन फैलोशिप सोसाइटी की तरफ से आयोजित होली कार्यक्रम में एक-दूसरे को रंग लगातीं मेंबर्स।
खबरें और भी हैं...