पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Ambala News Haryana News Drinking Water Not Even After 25 Days In The Pipeline 3 Months Ago Disturbed By Filling Water From The Tank

3 महीने पहले डाली गई पाइपलाइन में 25 दिन बाद भी नहीं अाया पीने का पानी, टैंक से पानी भरकर हुए परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिटी हीरा नगर के लाेग करीब पिछले 25 दिन से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। लाेगाें काे प्रदर्शन के दाैरान आश्वासन मिलने के बाद भी पीने का पानी नसीब नहीं हाे रहा। निगम ने 3 महीने पहले जाे पाइपलाइन डाली थी। वह उंचाई पर हाेने के कारण पेयजल आपूर्ति नहीं हाे पा रही। प्रदर्शन के बाद पब्लिक हेल्थ विभाग ने हीरा नगर में टैंकर से पीने के पानी की व्यवस्था ताे की है। लेकिन स्थानीय निवासियों की समस्या अभी भी जस की तस है।

स्थानीय महिलाओं गुरमेलाे, कस्तूरी देवी, राममूर्ति, अंजू, परमजीत, अमृत, प्राची, सुनीता ने बताया कि पुरानी पेयजल पाइपलाइन सही चल रही थी। जब से नई पाइपलाइन डाली गई है तब से घराें में पानी नहीं अा रहा। वहीं दूसरी तरफ ट्यूबवेल फेल हाेने से भी स्थानीय लाेगाें की समस्या अाैर बढ़ गई। महिलाओं ने कुछ दिन पहले पानी की समस्या काे लेकर घेल राेड जाम कर प्रदर्शन किया था। उस दाैरान सदर थाना एसएचअाे, पब्लिक हेल्थ एक्सईएन दिनेश गाबा भी पहुंचे थे। एक्सईएन गाबा का कहना था कि पुरानी लाइन से कनेक्टिविटी करवाकर पानी चलवाया जाएगा। लेकिन एेसा नहीं हुअा। विभाग ने पानी के टैंकर जरूर खड़े किए हुए हैं। मगर टैंकर लाेगाें के घर से दूर हाेने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।

अब एक्सईएन गाबा ने बताया कि पुराना ट्यूबवेल फेल हाेने से नया ट्यूबवेल किया जा रहा है। लाेगाें काे पानी के लिए परेशानी न हाे, इसलिए टैंकर की व्यवस्था भी की गई है। जल्द ही ट्यूबवेल चलने से समस्या का समाधान हाे जाएगा।

सिटी के हीरा नगर में पानी न अाने के कारण टैंकर से पानी लेकर अाती महिला।

सिटी के हीरा नगर में पानी न अाने काे लेकर राेष जताती महिलाएं।
खबरें और भी हैं...