पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार से नशीले कैप्सूल बरामद, एक गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बराड़ा | पुलिस ने नशीले कैप्सूलों की तस्करी करने के मामले में यमुनानगर के जागधौली के मनजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ बराड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस बुधवार को त्रिवेणी चौक बराड़ा के नजदीक गश्त कर रही थी। पुलिस ने मनजीत सिंह की कार रुकवा कर तलाशी ली तो उसमें से बिना पैकिंग के खुले 625 सिंप्लेक्स प्लस नशीले कैप्सूल बरामद हुए। जिन्हें जांच के लिए एफएसएल मधुबन भेजा गया था। जांच उपरांत नशीले कैप्सूल की पुष्टि होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
खबरें और भी हैं...