पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फरवरी की सैलरी न मिलने से पीजीटी में राेष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बराड़ा | सरकारी स्कूलाें में कार्यरत पीजीटी अध्यापकाें को फरवरी का वेतन नहीं मिलने से उनमें रोष है। हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति संघ के खंड प्रधान लहरी सिंह ने बताया कि बजट न होने के कारण इस बार अधिकतर पीजीटी को फरवरी का वेतन नहीं मिला। पूरे वर्ष का बजट पहले ही भेज दिया जाता है, लेकिन अधिकारियों की ढीली कार्यप्रणाली के कारण ही वेतन में देरी होती है। इसके अतिरिक्त एलटीसी की सेंक्शन भी कई महीनों से आई हुई है, लेकिन बजट की कमी के कारण अभी तक एलटीसी भी पास नहीं हो पाई। 2018 तक की एलटीसी भी बजट के बिना रुकी पड़ी है, जिस कारण अध्यापकों को परेशानी हो रही है। अगर 31 मार्च तक एलटीसी का बजट नहीं आता तो एलटीसी के जब्त होने का डर सता रहा है। संघ ने जल्द बजट भेजने की मांग की है।
खबरें और भी हैं...