पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परशुराम मंदिर के प्रधान पद के चुनाव 28 काे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला सिटी | अम्बाला जिला ब्राह्मण सभा जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने अम्बाला नगर ब्राह्मण सभा के चुनाव की अधिसूचना जारी की। उन्होंने बताया कि 11 से 16 मार्च तक भगवान श्री परशुराम मंदिर पीपली बाजार अम्बाला शहर में प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 17 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर 28 मार्च को चुनाव होगा। इससे पहले 2017 में पहला चुनाव हुअा था। उस दाैरान सर्वसम्मति से प्रदीप शर्मा काे प्रधान चुना गया था। अब तीन साल बाद दूसरा चुनाव हाेगा। सभा के 163 रजिस्टर्ड सदस्य है।
खबरें और भी हैं...