जिला ब्राह्मण सभा के चुनाव 19 अप्रैल को, मतदाता सूची का प्रकाशन 22 को
वार्षिक नवीकरण सदस्यता शुल्क जमा कराने वाले ही पदाधिकारियों के चुनाव में कर सकेंगे आवेदन
सिटी माॅडल टाउन के भगवान परशुराम भवन में अम्बाला जिला ब्राह्मण सभा के चुनाव 19 अप्रैल को हाेंगे। प्रशासक बीएस यादव ने बताया कि नगर ब्राह्मण सभा और बराड़ा मंडल सभा के जिन लोगों ने अपना वार्षिक नवीकरण सदस्यता शुल्क 1 अप्रैल 2019 से 30 जून 2019 के बीच जमा किया है, वही पदाधिकारियों के चुनाव में भाग ले सकते हैं।
इसी अवधि के सदस्यों को ही वोट देने का अधिकार होगा। मतदाता सूची का प्रकाशन 6 मार्च को किया गया था। सूची में नाम पर कोई आपत्ति 20 मार्च तक सभा के कार्यालय में दर्ज करवाई जा सकती है। सदस्य अपना नाम, पूर्ण डाक पता, मोबाइल नंबर और वार्षिक शुल्क प्राप्तियों की संख्या और तारीख के विवरण बताते हुए सादे कागज पर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 मार्च को किया जाएगा। नामांकन पत्र 27 व 28 मार्च को शाम 3 से शाम 5 बजे तक जमा किए जाएंगे। 2 अाैर 3 अप्रैल को शाम 3 से 5 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। पदाधिकारियों और कार्यकारी सदस्यों के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन 4 अप्रैल को होगा। नामांकन प्रपत्र सीधे उन उम्मीदवारों को जारी किए जाएंगे जो चुनाव लड़ना चाहते हैं। मतदान 19 अप्रैल को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक भगवान परशुराम भवन मॉडल टाउन अम्बाला शहर में होंगे। परिणामों की घोषणा 19 अप्रैल को ही शाम 7 बजे की जाएगी।