पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Naraingarh News Haryana News Electricity Started Falling On The Roof While The Mobile Power Fell The Family Was Safe

छत में सुराख करते हुए चार्जिंग लगे मोबाइल पर गिरी आसमानी बिजली, परिवार सकुशल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजली चमक रही हो तो मोबाइल शरीर से दूर रखें : मोबाइल से अल्ट्रावायलेट किरणें निकलती हैं, जो आसमानी बिजली को अपनी ओर खींचती हैं। जहां बिजली चमक रही हो, तो मोबाइल फोन का इलेक्ट्रोमेग्नेटिक फील्ड बिजली को अपनी ओर खींच सकता है। ऐसी स्थिति में बिजली की तरंगें मोबाइल में प्रवेश कर सकती हैं। यदि आसमानी बिजली चमक रही हो तो बिजली से संचालित उपकरणों से दूर रहें।

आसमानी बिजली से टूटी फिटिंग व पलस्तर।

नारायणगढ़ | कक्कड़ माजरा के निर्मल सिंह के मोबाइल पर गिरी आसमानी बिजली से न केवल मोबाइल खत्म हो गया, बल्कि मकान की इमारत को भी काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि जानी नुकसान होने से बच गया है। निर्मल सिंह ने बताया कि रात 9 बजे मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसी बीच आसमानी बिजली उसके घर की फिटिंग से होती हुई उसके चार्जिंग लगे मोबाइल पर गिरी। जिस कारण जोरदार धमाका हुआ। मोबाइल राख हो गया। इसके बाद बिजली तुरंत मकान की छत को फाड़ते हुए बाहर निकल गई है। जिस कारण छत और दीवारों में दरारें आ गई। शहजादपुर के नायब तहसीलदार सुरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि पटवारी और कानूनगो ने मकान का निरीक्षण किया है। मकान और परिवार दोनों सुरक्षित हैं।
खबरें और भी हैं...