वर्तमान में इंजीनियरिंग युवा वर्ग के लिए एक रोमांचक व्यवसाय के तौर पर स्थापित है: गुप्ता
सिटी के गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक में प्लेसमेंट सेल द्वारा डिप्लोमा अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं के लिए इंजीनियरिंग ऐज ए प्रोमिसिंग करियर विषय पर सेमिनार हुअा जिसमें कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अम्बाला काॅलेज अाॅफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड रिसर्च डायरेक्टर डॉ. आश्विन गुप्ता रहे। सेमीनार डिप्लोमा मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर अाैर इलेक्ट्रॉनिक्स के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। संस्थान प्रिंसिपल डॉ. राजीव सपरा ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। मुख्य वक्ता डॉ. आश्विन गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में इंजीनियरिंग युवा वर्ग के लिए एक रोमांचक व्यवसाय के तौर पर स्थापित है और यदि विद्यार्थी इसको सही तरीके से समझें और उन्हें सही दिशा मिल जाए तो वे एक बहुत अच्छे इंजीनियर बन सकते हैं। अंत में प्रिंसिपल राजीव सपरा ने डॉ. गुप्ता को सम्मानित करते हुए स्मृतिचिन्ह भेंट किया गया। सेमिनार में हितेश चावला, पीके सोनी व पूनम सैनी समेत अन्य माैजूद रहे।
सिटी के गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक में सेमिनार काे संबाेधित करते वक्ता ।