पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक्साइज व टैक्सेशन पेंशनर्स एसो. ने मीटिंग में मांगाें पर की चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मांगों पर सरकार का नहीं आया आदेश, जाएंगे कोर्ट

सिटी के रायल पैलेस में एक्साइज एवं टेक्सेशन पेंशनर्स एसोसिएशन की मीटिंग हुई। जिसकी अध्यक्षता संगठन प्रधान सुभाष गाेयल ने की। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीयगान के साथ किया गया। प्रधान सुभाष गाेयल ने कहा कि सेवानिवृत्ति पर दी गई कम्युटेशन राशि की अधिकतम वसूली के संदर्भ में सरकार के समक्ष विस्तृत तथ्यों समेत पत्राचार एवं व्यक्तिगत ताैर पर विचाराें का अादान-प्रदान हाे चुका है। संगठन की मांगाें एवं तथ्यों काे सही मानते हुए अभी तक सरकार द्वारा काेई निर्णायक आदेश नहीं अाया है। जिससे संगठन काे मजबूरन काेर्ट में जाना पड़ेगा। इसके उपरांत संगठन सचिव अश्वनी कुमार एवं उपप्रधान राम स्वरूप वर्मा ने संबाेधित किया।

बैठक करते एक्साइज एवं टैक्सेशन पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्य।
खबरें और भी हैं...