पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बन्नी किड्स स्कूल में हुई फैंसी ड्रेस प्रतियाेगिता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला सिटी | बन्नी किड्स स्कूल द्वारा बेबी शो करवाया गया। कार्यक्रम में बेस्ट ड्रेस, उत्तम मुस्कान, कर्ली हेयर व फोटोजेनिक फेस जैसे थीमस पर प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसके साथ-साथ 3 वर्ष से 4 वर्ष तक के बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण बचाओ, स्वच्छ भारत अभियान, कोरोना वायरस व पॉलिथीन मुक्त भारत जैसे सामाजिक विषयों पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के चेयरमैन बाबू राजिंद्र नाथ ने की। मुख्यातिथि की भूमिका दिनेशकांत जिंदल ने निभाई। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रिंसीपल कमलेश अरोड़ा, एडवोकेट अनुराधा अग्रवाल एवं रजनी गोयल ने निभाई। स्कूल प्रिंसीपल डॉ. अंजली असीजा व स्कूल संरक्षक डाॅ. डीपी असीजा ने सभी का अाभार जताया।
खबरें और भी हैं...