पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो युवकों के साथ मारपीट, 5 पर केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला | ककराली से खानपुर ब्राह्मण बाइक पर जा रहे विशाल अाैर उसके दोस्त बंटी काे पुल के पास कुछ युवकों ने रात में राेक लिया। इसके बाद युवकों ने गाली-गलाैज अाैर मारपीट करनी शुरू कर दी। बाद में इलाज के लिए दाेनाें काे रायपुर रानी के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। गांव ककराली निवासी विशाल कुमार ने बताया कि रात काे करीब पाैने 9 बजे वह अपने दाेस्त एवं गांव नटवाल निवासी बंटी के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी बीच अतुल शर्मा ने उसके साथ गाली-गलाैज की अाैर धक्के मारे। इसके बाद विकास उर्फ बिल्लू ने राजेश, विकास, नीपू के साथ मिलकर मारपीट की। रायपुर रानी अस्पताल में इलाज के बाद परिजन उसे इलाज के लिए महेश नगर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। पंजोखरा थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर पांच युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी हैं...