एसिड अटैक में घायल महिलाओं को आर्थिक मदद दी
मुलाना | जननायक जनता पार्टी के मुलाना हलका प्रधान मनदीप सिंह बोपाराय ने अलावलपुर एसिड अटैक मामले में घायल दोनों महिलाओं के इलाज के लिए एमएम अस्पताल मुलाना जाकर 20 हजार रुपए की आर्थिक मदद की। मौके पर जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, बीसी सेल जिला अम्बाला अध्यक्ष राजिंद्र सिंह लबाना, संदीप गौड़ बीहटा, राठी छपरा, प्रदेश व्यापार सेल प्रधान दीपमान, पवनीत सिंह बराड़ा, करण संधु, बलकार सिंह व हरमन जोत सिंह सहित जजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।