पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ब्लॉक के चलते पांच ट्रेनें प्रभावित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला | अम्बाला डिवीजन में तीन ब्लॉक के चलते रेलवे की पांच ट्रेनें 15 मार्च को प्रभावित रहेंगी। यह ब्लॉक धूरी-बठिंडा, लुधियाना-अम्बाला, सरहिंद-अंबअंदोरा खंड में दोपहर तीन बजे रहेगा। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को ट्रेन संख्या 54553 अम्बाला-धूरी पैसेंजर अम्बाला-पटियाला के बीच और ट्रेन संख्या 54552 बठिंडा-अम्बाला पैसेंजर पटियाला-अम्बाला के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 64517 अम्बाला-नंगलडैम पैसेंजर अम्बाला-सरहिंद-रोपड़ के बीच एक घंटा 40 मिनट देरी से चलेगी। ट्रेन संख्या 22430 पठानकोट दिल्ली एक्सप्रेस को 07 बजे के स्थान पर 08.30 बजे पूर्व पठानकोट पुन निर्धारित किया जाएगा। ट्रेन नंबर 22552 जालंधर सिटी-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12752 जम्मू तवी-नांदेड़ एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 12380 अमृतसर-सियालदह एक्सप्रेस को जाहरवाल-चंडीगढ़-अम्बाला के रास्ते चलाया जाएगा।
खबरें और भी हैं...