- Hindi News
- Local
- Haryana
- Ambala
- Ambala News Haryana News Flu Opd Created In Emergency Ward Of City Civil Hospital Doctors Will Find Out The Disease By Asking Questions To Patients
सिटी सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बनाई फ्लू ओपीडी, डाॅक्टर मरीजों से प्रश्न पूछ पता लगाएंगे बीमारी
काेराेना वायरस काे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। इसी के मद्देनजर सिटी सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार काे फ्लू ओपीडी बनाई गई। इससे पहले इमरजेंसी में आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है। यहां एक डाॅक्टर सहित अन्य स्टाफ तैनात किया है। खांसी, जुकाम, बुखार के अाने वाले मरीजों काे अलग-अलग कैटेगरी में चेक किया जाएगा। इन मरीजों से प्रश्न भी पूछे जाएंगे।
इन प्रश्न में उसे किस तरह की परेशानी सामने अा रही है अाैर वह विदेश से अाए किसी व्यक्ति के संपर्क में ताे नहीं अाए। एेसे में मरीजों की बीमारी काे पहचान कर उसे अलग-अलग डाॅक्टर के पास भेजा जाएगा ताकि निमाेनिया, काेराेनावायरस, स्वाइन फ्लू के मरीजाें का पता चल सके। अगर टीम काे किसी मरीज में काेराेनावायरस के लक्षण मिलते हैं ताे उसे आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया जाएगा। हालांकि अभी तक एेसा काेई केस सामने नहीं अाया है। वहीं, संदिग्ध मरीजों काे 28 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा। अभी आइसोलेशन वार्ड में 6 बेड लगाए गए हैं।
फ्लू वार्ड में डाॅक्टर बैठेगा। यहां अलग से वार्ड भी बनाकर कंप्यूटर भी लगा दिए गए हैं। मरीजों की बीमारी काे पहचानने के लिए सीएचसी अाैर पीएचसी लेवल पर भी स्टाफ काे काेराेनावायरस संबंधी ट्रेनिंग देकर ट्रेंड किया गया है। वहां भी वार्ड बनाने काे लेकर निर्देश दिए हैं