पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Ambala News Haryana News For The Employment Of Students Of Moolchand Iti Science Related Institutions Held A Meeting With The Principal

मूलचंद आईटीआई के छात्रों के रोजगार हेतू साइंस से जुड़ी संस्थाओं ने प्रिंसिपल के साथ की बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अधिकारियों के साथ बैठक करते मूलचंद आईटीआई के प्रिंसिपल।

अम्बाला | मूलचंद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में साइंस उद्योग से जुड़ी प्राइवेट एसोसिएशनों असीमा व सामा के प्रमुख पदाधिकारियों ने प्रिंसिपल प्रदीप कुमार गुप्ता के साथ बैठक की। बैठक का मूल विषय एसोसिएशनों द्वारा छात्रों को रोजगार पर लगवाने बारे विचार विमर्श करना था। इसमें एसोसिएशनों से आये प्रतिनिधि अमित गर्ग, बोर्ड मेम्बर असीमा, कैलाश धीर (अध्यक्ष सामा), अरूण गोयल (जनरल सैक्टरी, सामा), गुलशन धीमान (उपाध्यक्ष सामा) व रितुल सिंगला सहायक निदेशक जिला औद्यौगिक विभाग ने भाग लिया। इसके अलावा संस्थान में प्रशिक्षण कर रही छात्राओं को पुलिस कर्मचारी सोनिया व रिना द्वारा दुर्गा शक्ति एप्लीकेशन एप बारे जानकारी दी गई। प्रिंसिपल प्रदीप कुमार गुप्ता ने दुर्गा शक्ति एप को छात्रों को लिए जरूरी बताया।
खबरें और भी हैं...