पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो-दो हजार के 2 नकली नोट दे 3,900 रुपए कीमत की नोटों के हार ले गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नकली नोट दिखाता रजत।

साहा| साहा चौक के नजदीक स्थित एक गिफ्ट गैलरी संचालक ठगी का शिकार हो गया। बिहटा के रजत कुमार ने बताया कि दोपहर में स्कूटर पर सवार हो कर दो युवक दुकान पर आए। उस वक्त रजत की मां दुकान पर बैठीं थी। स्कूटर सवारों ने कुल 3,900 रुपए कीमत की नोटों के तीन हार खरीदे। बदले में दो-दो हजार के 2 नोट दे दिए। महिला ने 100 रुपए वापस कर दिए और नोट दिखाने बगल के दुकानदार के पास गई। दुकानदार ने बताया कि नोट नकली हैं। स्कूटर सवार गायब हो गए। दोनों नोटों पर एक ही नंबर अंकित हैं।
खबरें और भी हैं...