बंगाली थीम पर किटी पार्टी में गूंजा डोला-रे-डोला
आंचल लेडी बर्ड ग्रुप की तरफ से किटी पार्टी का आयोजन किया गया। दिल्ली दरबार में आयोजित इस किटी पार्टी की होस्ट रीमा मारवाहा रही। बंगाली थीम पर आयोजित इस पार्टी में सभी मेंबर्स ड्रेस कोड बंगाली साड़ी पहनकर पहुंची। हाेस्ट ने सभी मेंबर्स का स्वागत बिंदी, सिंदूर आैर अलता लगाकर किया। खास इस थीम के अनुसार सारा माहौल तैयार किया गया था। चारों तरफ दिए और रंगोली से वेन्यू को सजाया गया। उसके बाद सबने मिलकर फन गेम खेली। इस दौरान पंक्चुएलिटी की टीना और हीना रहीं और फन गेम की विनर मिसा रहीं। होस्ट रीमा मारवाहा ने बताया कि नवरात्रि आने वाली है इसी काे ध्यान में रखकर इस थीम को चुना। डोला रे डोला रे... गाने पर सभी मेंबर्स ने परफॉर्मेंस भी देकर खूब एंजॉय किया। यहां अंजलि मदान, नाज अराेड़ा, गीतिका शर्मा, रीमा मारवाहा, नीलू वासन, रमन सहगल, टीना, हीना खुराना, निधि बब्बर, पूजा बिरला, शालू डांग, रीधिका धाम, सुनीता, स्वाति आहूजा व मिसा उपस्थित रहे।
बंगाली ड्रेस में पहुंचीं आंचल लेडी बर्ड किटी ग्रुप की मेंबर्स।
अम्बाला | बंगाली थीम में हुई किटी पार्टी में पहुंचीं आंचल लेडी बर्ड ग्रुप की मेंबर्स।