पाैधे लगाने के साथ ट्रांसप्लांट भी कर रही गुरुकुलम पतंजलि युवा भारत संस्था
पाैधे लगाने के साथ-साथ गुरुकुलम पतंजलि युवा भारत संस्था पेड़ भी बचा रही है। संस्था सदस्य कई बड़े पेड़ाें काे एक से दूसरी जगह पर ट्रांसप्लांट कर चुके हैं। संस्था प्रधान विनय भाेला ने बताया कि वह एसए जैन माॅडल स्कूल में टीचर हैं। उन्हाेंने करीब 4 वर्ष पहले संस्था बनाई थी। पहले वह व्यक्तिगत ताैर पर पर्यावरण काे हरा-भरा रखने के िलए पाैधाराेपण करते थे। अब उनके साथ कई अन्य सदस्य भी जुड़ गए हैं। वह पेड़ लगाने के साथ-साथ बड़े पेड़ भी बचा रहे हैं ताकि उन्हें सुरक्षित रखा जा सके। उन्हाेंने बताया कि अगर किसी के घर के अंदर या बाहर पेड़ हाेता है अाैर उसे काटना पड़ता है ताे संस्था परिवार के सदस्याें से संपर्क कर पेड़ काे जड़ सहित उखाड़कर ले जाती है अाैर उसे दूसरी जगह सुरक्षित लगाया जाता है। पेड़ ट्रांसप्लांट का खर्च संस्था सदस्य वहन करते हैं। उनकी इस मुहिम में कई युवा अाैर कर्मचारी भी जुड़ रहे हैं।
पाैधे को ट्रांसप्लांट करने के लिए ले जाते संस्था के सदस्य।