हाट बड़ा है चीन का, दुनिया में थी धाककोरोना के जीव ने काटी उसकी नाक...
महिला काव्य मंच की मासिक गोष्ठी जंडली स्थित प्रीत नगर में आशी कौशिक के निवास स्थान पर संपन्न हुई। इसमें करीब 17 कवयित्रियों ने भाग लिया। मंच की अध्यक्षा अंजलि ‘सिफ़र’ ने महिला दिवस पर सबको बधाई दी और कहा ‘हवा आकाश वायु जल धरा भी हैं जरूरी पर, नए जीवन की इक मैं भी जरूरत हूं मैं औरत हूं...।
कवित्री पायल ने कहा,‘मैं लिखती हूं ताकि अपनी किस्मत बदल सकूं”
आशी कौशिक ने अपनी कविता कुछ इस प्रकार कही “भोर भए उठे कामिनी, दौड़े जैसे लोह पथ गामिनी’।
कवियत्री मनजीत ने बहुत सुंदर शब्दों में कहा “ ना परुष हो ना स्त्री हो, बस हर तरफ सुंदर प्रकृति हो।”
सवीना’सवी’ ने कहा- ‘हमें भी जिद है कि हम टूट के न बिखरेंगे बिखर गए भी तो खुशबू की तरह बिखरेंगे...। रेणु शर्मा ने घर को मंदिर बनाने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा “आओ हम घर को ही इक मंदिर बनाएं, मात-पिता को पूजें, उनकी आशीष पाएं।”
‘कोरोना वायरस’ पर चुटकी लेते हुए गौरी वंदना ने कहा, “हाट बड़ा है चीन का, दुनिया में थी धाक
कोरोना के जीव ने काटी उसकी नाक।” डॉ. किरण जैन ने कहा- मेरे हाथ था नाजुक शीशा एहसासों का बना हुआ, डर के मारे चीख पड़ी जब लेकर आए पत्थर लोग।” एकता डांग ने अपने भावों को कुछ इस प्रकार प्रकट किया, “समक्ष खुदा के डाल दी अर्जी लेकर जन्म मुझे फिर नारी रूप में आना है’।
संगीता भसीन ने कहा “ऐसे भी है कुछ लोग जगत में रह जाते जो वंचित ममता के आंचल से। डॉ. शिवा के भाव थे ‘कौन अपना कौन पराया समझ कर भी दिल यह समझ ना पाया’। निधि जैन ने एक गृहणी की महिमा को उजागर करते हुए पतिदेव पर कुछ यूं चुटकी ली-
घर के छोटे बड़े सभी कामों की लिस्ट जब पतिदेव को थमाई, श्रीमान जी को मां की भी मां याद आई...। मनीषा नारायण ने कुछ इस प्रकार अपने भावों को उजागर किया “जिंदगी जिया करो, मत खफा रहा करो...। नीरजा जयसवाल ने कहा- पढ़ी जो कल फिर तथागत की कथा दिखाई दी उसमें यशोधरा की व्यथा। अनीता चोपड़ा ने अपने भावों को कुछ यूं शब्द दिए- ‘गर सजदे में न उठे हाथ मेरे, तुम फिर भी इबादत करोगे क्या। पंकज शर्मा ने अपनी व्यंग्य रचना में कहा-
‘मेरा रिश्ता नहीं हो पा रहा था, यानी मैं अब तक कुंवारे का कुंवारा था’ मंच संचालन गौरी वंदना द्वारा किया गया। अंत मे अंजलि सिफर द्वारा सभी का धन्यवाद करते हुए गोष्ठी का समापन किया गया।
मासिक गोष्ठी में मौजूद महिला काव्य मंच की सदस्य।