पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

3 माह के बाद चलनी थी हरिहर एक्सप्रेस, रेलवे ने फिर की रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेलवे द्वारा धुंध का हवाला देकर ट्रेन नंबर 14523-24 अम्बाला कैंट-बरौनी के मध्य चलने वाली हरिहर एक्सप्रेस को दिसंबर माह में रद्द कर दिया था। गत दिनों रेलवे ने घोषणा की थी कि ट्रेन 7 मार्च को पुन: चलेगी। मगर, शनिवार ही रेलवे ने ट्रेन को फिर से रद्द करने की घोषणा कर दी। रात्रि ट्रेन पकड़ने के लिए कैंट स्टेशन पहुंचे सैकड़ों यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन रद्द होने से यात्री खफा दिखे। यात्रियों ने कहा कि अंतिम क्षणों में ट्रेन को रद्द करने की घोषणा की गई है जोकि गलत है। ट्रेन रद्द होने से कई यात्री बेगमपुरा एक्सप्रेस तो कई सद्भावना एक्सप्रेस में सवार हो गए। यात्री स्लीपर व एसी कोच तक में सवार हो गए। दोनों ट्रेनें शनिवार रात्रि खचाखच भरी हुई थी। दूसरी ओर रेलवे द्वारा हरिहर एक्सप्रेस को आगामी दिनों में भी रद्द करने की घोषणा रेलवे ने कर दी है। तर्क दिया गया है कि लखनऊ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म निर्माण के कारण ट्रेनों को रद्द किया गया है। हरिहर एक्सप्रेस अब 9 मार्च के अलावा 12, 16, 19, 23, 36, 30 मार्च को रद्द होगी। इसके अलावा 2 अप्रैल, 4, 9, 13, 16 व 20 अप्रैल को भी रद्द रहेगी। ट्रेन के रद्द होने से यात्रियों को खासी परेशानी होगी।

खबरें और भी हैं...