होली के उपलक्ष्य में टंगैल नंदीशाला में किया हवन
मुलाना | महर्षि मारकंडेश्वर गाेधाम नंदीशाला टंगैल में होली पर हवन किया गया। वहीं नंदीशाला समिति के सदस्यों ने फूलों से होली भी खेली। हवन वैदिक वाटिका गोपाल से अाए आचार्य गोपाल के ब्रह्मत्व में किया गया। इस अवसर पर करनाल के समाजसेवी जगदीश मोंगिया व मुलाना से श्याम लाल जैन मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ झंडे की रस्म के साथ हुअा। इस अवसर पर अनिल चड्ढा, रमेश मालिक, भूपिंदर कालड़ा, मोनिका कालड़ा, रंजीत सिंह, नराता राम, कुक्कू गोयल, प्रवीन गर्ग, नवीन जैन, मेघराज, सतीश, विजय, सुमेरचंद मौजूद रहे।