नारायणगढ़ में श्रद्धाभाव से किया हाेलिका दहन
नारायणगढ़ | होली के पावन अवसर पर सोमवार को नारायणगढ़ में एचएलआरडीसी कॉम्प्लेक्स के सामने व रामलीला मैदान में शहरवासियों ने श्रद्धा-भाव से होली पूजन किया व शाम के समय होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर होलिका दहन स्थान पर मेला भी लगा। जहां माथा टेकने आए श्रद्धालुओं के साथ-साथ बच्चों ने भी जमकर खरीददारी करने के उपरांत खाने के लिए उपलब्ध विभिन्न पकवानों का स्वाद भी चखा।