बराड़ा में श्रद्धापूर्वक किया होलिका दहन
बराड़ा | होली का पर्व धूमधाम व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। उगाला, अधोया, बराड़ा, अधोई व सुभरी गांव सहित कई गांवों में लकड़ियों की होली बना पूजन किया गया। महिलाओं ने अपने बेटे की दीर्घ आयु के लिए व्रत रख होलिका पूजन किया। महिलाओं ने कच्चे निचले से होली की परिक्रमा कर अपने बेटे की दीर्घ आयु के लिए मंगलकामना की। शाम के समय होली दहन किया गया। इसके बाद दंगल का आयोजन किया। वहीं गांव के युवाओं ने कबड्डी का खेल कर लोगों का मनोरंजन किया। होलिका दहन के बाद लोगों ने एक दूसरे पर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।