पति का आरोप- पत्नी ने दहेज का झूठा केस कराया, पुलिस नहीं सुन रही, विज को शिकायत
योगेश बोला- प|ी के मां-बाप ने गलत मैसेज कर तुड़वा दिया था उसकी बहन का रिश्ता, इसी खुन्नस में प|ी ने कराया था झूठा केस
यमुनानगर के रादौर निवासी योगेश ने शनिवार काे मंत्री अनिल विज काे पुलिस की खिलाफ शिकायत दी। याेगेश ने बताया कि किसी ने गलत मैसेज कर उसकी बहन का रिश्ता तुड़वा दिया।
उसके पिता मनमोहन अौर मां सत्यादेवी ने मैसेज करने वाले के खिलाफ एसपी यमुनानगर को शिकायत दी तो सामने आया कि मैसेज योगेश की प|ी के पिता और भाई की ओर से किए गए थे। योगेश के माता-पिता की शिकायत पर जगाधरी सिटी थाना पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। शनिवार को अम्बाला कैंट में गृहमंत्री अनिल विज को दी शिकायत में योगेश ने आरोप लगाया है कि उसकी प|ी जैतरानी ने अपने परिवार को बचाने के लिए उस पर ही दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।
गृहमंत्री को दी शिकायत में योगेश के परिजनों ने कहा कि जब उन्होंने पुलिस के आला-अफसरों से मामले की शिकायत की तो पुलिस ने मोबाइल से भेजे गए मैसेज का मामला ही झूठा साबित कर दिया और झूठी शिकायत करने का 182 के तहत केस दर्ज कर दिया। पुलिस ने जब इसकी शिकायत दोबारा से आला अफसरों से की तो उनकी शिकायत पर करीब 9 माह बाद अक्टूबर 2019 को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। लेकिन पुलिस ने आज तक कोई गिरफ्तारी नहीं की। इसलिए परिवार ने हाईकोर्ट में दरवाजा खटखटाया और याचिका दायर कर 182 का झूठा केस दर्ज रद्द करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। परिजनों ने बताया कि आरटीआई के तहत पुलिस ने जो जानकारी मुहैया कराई है उसके मुताबिक आरोपियों से कोई मोबाइल बरामद नहीं किया गया और न ही किसी दूरसंचार कंपनी से रिकॉर्ड मांगा गया है। इसलिए मंत्री विज से झूठा केस दर्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
मंत्री अनिल विज काे शिकायत देने पहुंचे रादाैर के रहने वाले लाेग।