मैं नचणा श्याम दे नाल, आज मैंनू नच लेन दे...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा का रेस्ट हाउस में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान जहां फूलों व तिलक लगाकर होली खेली गई। वहीं महिलाओं ने अनुभव साझा किए। साथ ही कविताएं भी सुनाईं। मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरला कपूर ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जिला उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि हमें अपने अधिकारों को जानकर आगे बढ़ना होगा। सरकार ने रविवार से ही पोषण पखवाड़ा शुरू किया है। इसके बारे में भी जागरूक करना है तथा महिला हेल्पलाइन नम्बर 181 व दुर्गा शक्ति एप्प के बारे में भी महिलाओं को जानकारी देनी है। पूर्व पार्षद अनिता चौधरी ने मंच संचालन करते हुए कविता प्रस्तुत की-चाह नहीं एक नाम की इसी को महान बनाऊंगी, नारी हूं मैं इस युग की नारी की अलग पहचान बनाऊंगी। महिलाओं ने आपस में पुष्प एवं तिलक होली खेली। आज ब्रज में होली रे रसिया, होली रे रसिया। की मैं नाचना श्याम दे नाल की आज मैंनू नच लेन दे आदि गीतों पर होली खेली। कार्यक्रम में पूर्व चेयरपर्सन जगदीप कौर, बीनू गर्ग, पूर्व पार्षद अनीता चौधरी, पार्षद प्रीतपाल कौर मक्कड़, मंजू कौशिक, परमिंदर कौर, सपना सैनी सैन माजरा, लवली रौंटा, सुनीता मौजूद रहीं।
होली महोत्सव में मौजूद महिला मोर्चा की सदस्य।