कर्ज उतारने के लिए ससुरालियों ने विवाहिता काे किया फाइनेंसर के हवाले, केस दर्ज
पहले पति से तलाक हाे गया। दूसरे से शादी हुई तो पति व ससुरालियाें ने परिवार का कर्ज उतारने के लिए प|ी काे फाइनेंसर के हवाले कर दिया। फाइनेंसर ने अवैध संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती भी की। इसी के चलते विवाहिता अपने 3 माह के बच्चे को लेकर मायके पहुंच गई और परिजनों को आपबीती बताई। विवाहिता ने तोपखाना चौकी में पहुंच शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने विवाहिता के पति सूरज, सास नीलम, देवर काकू और देवरानी ज्योति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विवाहिता ने बताया कि पहली शादी में पति से तलाक होने के बाद 14 नवंबर 2018 की सूरज से शादी की थी। कुछ समय तक सब ठीक रहा और बाद में सूरज ने गाड़ी की डिमांड करनी शुरू कर दी। मना किया तो मारपीट और झगड़ा शुरू कर दिया। ससुराल वालाें ने काफी पैसा उधार ले रखा था इसलिए फाइनेंसर घर आकर पैसा मांगते थे। विवाहिता ने आरोप लगाया कि एक दिन फाइनेंसर रात को आए तो उसकी सास-देवरानी ने फाइनेंसर को पैसे देने की बजाय उसे उनके हवाले कर दिया। उसने विरोध कर अपनी इज्जत बचाई।