- Hindi News
- Local
- Haryana
- Ambala
- Ambala News Haryana News Income Tax Federation Is On The Way Of Agitation From Today Employees Will Not Go To Red
इनकम टैक्स फेडरेशन आज से आंदोलन की राह पर, रेड पर नहीं जाएंगे कर्मचारी
मांगाें पर केंद्रीय प्रत्यक्ष बोर्ड दिल्ली के चेयरमैन का सकारात्मक जवाब नहीं मिलने से हैं खफा
इनकम टैक्स इंप्लाइज फेडरेशन वीरवार से आंदोलन की शुरुआत करेगी। फेडरेशन के उत्तर-पश्चिम सर्कल के प्रधान आरएस वालिया ने बताया कि जाॅइंट काउंसिल ऑफ एक्शन नई दिल्ली के आह्वान पर फेडरेशन द्वारा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के द्वारा कर्मचारियों की मांगों के प्रति अपनाए जा रहे टाल-मटोल रवैये के खिलाफ यह अांदाेलन होगा। दिसंबर 2019 से लगातार केंद्रीय प्रत्यक्ष बोर्ड दिल्ली के चेयरमैन के साथ फेडरेशन व जाॅइंट काउंसिल ऑफ एक्शन हेड क्वार्टर की कार्यकारिणी पत्राचार कर रही है लेकिन चेयरमैन द्वारा सकारात्मक जवाब नहीं दिया गया। उत्तर पश्चिम सर्कल पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर के सभी इनकम टैक्स में कार्यरत ग्रुप सी, बी व ए में प्रमोट हुए अधिकारी 12 मार्च से सर्वे/ रेड पर जाना बंद कर देंगे व ऑफिशियल वाट्सएप ग्रुप से बाहर निकल जाएंगे। कोई भी सांख्यिकी डाटा नहीं भेजा जाएगा।
ये हैं इंप्लाइज की मांगें
इंप्लाइज की मुख्य लंबित मांगाें में खाली पड़े पदों को भरा जाए, न्यू रिक्रूटमेंट रूल्स को जल्द बनाकर अधिसूचित किया जाए, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग व पुनर्गठन कमेटी की कार्रवाई रिपोर्ट को अभी तक सरकार के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया है, असिस्टेंट कमिश्नर व डिप्टी कमिश्नर के पदों पर रेगुलर डीपीसी जल्द की जाए, आयकर निरीक्षक व आयकर अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए व पे स्केल सीबीआई व आईबी विभागों के बराबर किया जाए, ऑफिस के समय के पश्चात कार्य करने पर ओवरटाइम अलाउंस दिया जाए, आयकर निरीक्षकों को लैपटॉप उपलब्ध करवाए जाएं, कैजुअल लेबर को पक्का किया जाए।