पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सैलजा की बजाय अब सरकार को कोस रहे निर्मल, बोले-इतिहास की कमजोर सरकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरियाणा डैमोक्रेटिक फ्रंट के संस्थापक पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने 15 मार्च को सिटी अनाज मंडी में प्रस्तावित सम्मेलन के लिए काठगढ़, धन्योढ़ा, मटहेड़ी शेखां, जंडली व कांवला में सभाएं की। कांग्रेस छोड़ने के बाद से लगातार पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा को निशाने पर लेने वाले निर्मल ने अब भाजपा-जजपा सरकार पर प्रहार किए।

पूर्व मंत्री ने कहा कि यह इतिहास की सबसे विफल और कमजोर सरकार साबित हो रही है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुका है। प्रदेश में रोजाना औसतन 3 हत्या, 5 रेप व महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की 13 से अधिक, वारदातें हो रही हैं। इस वर्ष लूट के मामलों में 4.62 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। 2 साल में प्रदेश में सवा सौ स्कूल बंद कर दिए गए हैं जबकि सिर्फ 40 नए खुले हैं। दूसरी तरफ चित्रा सरवारा ने टुंडली, जनेतपुर, गरनाला, बरनाला, मंडौर, खतौली, पंजोखरा साहिब, टुंडला में सभाएं कर लगभग यही आंकड़े गिनाए। दलीप चावला बिट्‌टू और हिम्मत सिंह भी मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने सम्मेलन के लिए कई गांवों में सभाएं की।
खबरें और भी हैं...