पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बलदेव नगर में आइसर-407 गाड़ी चोरी, केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला सिटी | नारायणगढ़ राेड शिव मंदिर के पास भुवन मार्केट के बाहर खड़ी आइसर-407 गाड़ी चोरी हाे गई। चाेरी की वारदात 9 मार्च साेमवार तड़के 4.30 से 5 बजे के बीच हुई। बलदेव नगर चाैकी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस शिकायत में शांति देवी ने बताया कि आइसर-407 गाड़ी उसके पति खरैती लाल सचदेवा के नाम है। जुलाई 2018 में ही उन्हाेंने गाड़ी खरीदी थी। गाड़ी काे राेजाना नारायणगढ़ राेड शिव मंदिर भुवन मार्केट के बाहर खड़ी करते थे। मगर गाड़ी चाेरी हाे गई। चाेरी की वारदात का तब पता चला जब वह सुबह गाड़ी लेने के लिए अाए। गाड़ी के सभी कागजात भी गाड़ी में ही थे।
खबरें और भी हैं...