पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना से लड़ना है तो इम्युनिटी सिस्टम को बूस्ट करना जरूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस जिस तरह से अपने पैर पसार रहा है एेसे में लाेगाें की चिंता बढ़ती जा रही है। जिन लोगों की इम्युनिटी कम या कमजोर है उनको इस वायरस से ज्यादा खतरा होता है। खासकर छोटे बच्चों अाैर कम इम्युनिटी वाले लोगों को। डाइटीशियन श्रेया बताती हैं कि डाइट में कुछ ऐसे पदार्थों को यूज करके इम्युनिटी को बढ़ाया जा सकता है। बच्चों की बात करें तो उन्हें कभी भी खाली पेट घर से बाहर व स्कूल न भेजें। उनको गिलोय का पानी या गिलोय की टेबलेट दे सकते हैं। गिलोय बॉडी को रिज्युवेंट करता है। इम्यूनो सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करता है। आप घर में लगे गिलोय को उबालकर पानी तैयार कर सकते हैं। यह इम्यूनो मॉड्यूलेटर है जो वायरस और बैक्टीरिया के साथ लड़ने में मदद करता है।

हल्दी होती है एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल| हल्दी में करकयुमेन होता है। यह एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल होता है। ये शरीर में बैरियर क्रिएट करता है जो वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की शक्ति देता है। कच्ची हल्दी को गिलोय के पानी में उबालकर लेना फायदेमंद हैं। इसके अलावा आंवला ले सकते हैं लेकिन आंवला को कैंडी या शुगर के फोर्म में न लेकर चूर्ण की तरह या जूस में लेना अच्छा है। वीट ग्रास भी इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। ये एंटीऑक्सीडेंट होता है इसे जूस या पाउडर में ले सकते हैं। इसमें बी कॉम्पलेक्स होता है।

सतर्क और सावधान रहने की जरूरत: डॉ. शिवानी

भास्कर न्यूज | अम्बाला

डब्लयूएचओ की डॉ. शिवानी ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए अत्यधिक सावधानी और जागरूकता बहुत जरूरी है। इसके लिए सतर्क और सावधान रहने की भी जरूरत है। कोई भी व्यक्ति जुकाम या खांसी को कोरोना समझकर घबराएं नहीं, बल्कि हर एंगल से सावधानी बरते और अपने नजदीकी चिकित्सक काे चेक करवाएं। यदि किसी विदेशी पर्यटक के संपर्क में व्यक्ति आया हो तो चिकित्सकों से तुरंत परामर्श लें। वह किंगफिशर में कोरोना वायरस से बचाव और सावधानी संबंधी विषय को लेकर प्रशिक्षण दे रही थी।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में बताई गई हिदायतों को ध्यान में रखने से इस बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है। प्रशिक्षण कार्यशाला में मिलिट्री अस्पताल से स्टेशन हेल्थ अफसर ब्रिगेडियर विजय माथुर, रेलवे अस्पताल से सीएमओ डॉ. सीएस आनंद, आईएमए अम्बाला कैंट अध्यक्ष डॉ. पूनम लुंबा, एमएम मेडिकल कालेज से एलएन गर्ग, रोटरी अस्पताल से डॉ. विजय बंसल, डिप्टी सीएमओ अम्बाला एवं नोडल अफसर डॉ. संजीव सिंगला तथा डॉ. बलविंद्र कौर, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. शिवानी ने पीपीटी के माध्यम से कोरोना वायरस (कोविड-19) के बारे में विस्तार से बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए बरती जा रही सावधानियों बारे ग्रुप बनाकर लोगों को जागरूक करें। पंचायती राज संस्थाओं को भी इस विषय को लेकर पूरी तरह से प्रेरित करें। ड्रग कंट्रोल अधिकारी सुनिश्चित करें कि कोई भी केमिस्ट कोरोना वायरस बारे लोगों को गुमराह न करें और गलत तरीके से पैसे वसूल न करें।

कोरोना वायरस के लक्षण | नाक बहना, खांसी, गले में खराश, कभी-कभी सरदर्द और बुखार, जो कुछ दिनों तक रह सकता है। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों यानी जिनकी रोगों से लड़ने की ताकत कम है, ऐसे लोगों के लिए यह घातक है। बुजुर्ग और बच्चे इसके आसान शिकार हैं। कोरोना वायरस जानवरों के साथ मानव संपर्क से फैलता है। उन्होंने बताया कि इस विषय के तहत तीव्र श्वसन रोग (बुखार, खांसी, सांस लेने में कठिनाई) एवं निम्न में से सभी या कोई एक कारण भी हो सकता है।

} बचाव के कुछ टिप्स

{ हल्दी, अदरक, लैमन ग्रास और तुलसी की चाय बनाकर ले सकते हैं।

{ मोरिंगा पाउडर व मोरिंगा की चाय एंटी ऑक्सीडेंट होती है।

{ स्प्रिलुना पाउडर व कैप्सूल भी लेना फायदेमंद है।

{ बाहरी स्किन से भी वायरस का खतरा होता है ऐसे में कोल्ड प्रेस नारियल के तेल से मालिश करें। क्रीम की बजाय इसका उपयोग करें।

{ शरीर में किसी भी तरह की डेफिशियेंसी जैसे विटामिन डी, सी या अन्य की कमी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।

{ सुबह बच्चों को लैमन वाटर में शहद मिलाकर दे सकते हैं।

{ विटामिन डी के लिए कुछ देर धूप में अवश्य बैठें।

{ जितना हो सके ठंडी चीजें व ठंडा पानी पीने से बचें। गुनगुना पानी ही पीना चाहिए।

{ रात को डिस्प्रिन, नमक या कोकनेट वाटर से गॉर्गल जरूर करें।

{ नाश्ते में कॉर्बोहाइट कॉर्बोडाइट और प्रोटीन जरूर लें।

{ मिड मॉर्निंग में लैमन वाटर लें।

{ लंच में रागी, बाजरा का प्रयोग करें, दाल व हरी सब्जी लें।

{ खाने के बाद आंवला जूस लें।

{ ग्रीन कॉफी, ग्रीन टी, मोरिंगा टी या एक्निशिया टी ले सकते हैं।

{ रात को चिकन सूप या एग या वेजीटेबल सूप ले सकते हैं।

किंगफिशर में कोरोना वायरस से बचाव और सावधानी के बारे में जानकारी देतीं डाॅ. शिवानी।

डब्ल्यूएचओ ने किंगफिशर में आर्मी और सिविल के डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया
खबरें और भी हैं...