पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जैन परिवार मिलन ने रंग रसिया थीम पर मनाया पर्व, मुलतानी मिट्टी से रंगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जैन परिवार मिलन सोसाइटी ने रिवर रिसॉर्ट्स में रंग रसिया थीम पर होली काे सेलिब्रेट किया। चीफ गेस्ट महेंद्र पाल रैना रहे। मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इस दाैरान ने सभी ने होली गेम्स में पार्टिसिपेट किया। सभी को सम्मानित भी किया गया। साहिल जैन की अध्यक्षता में जैन परिवार मिलन के सदस्याें ने मुल्तानी मिट्टी के साथ एक-दूसरे काे रंगा। कार्यक्रम में मिलन के 50 से अधिक परिवाराें ने भाग लिया। इस दौरान मार्च में जिन सदस्यों के जन्मदिन और एनिवर्सरी आते हैं उन सभी के साथ मिलकर केक काटा गया। कार्यक्रम के प्रोजेक्टर डायरेक्टर सुजात व पूनम जैन और निशांत- नेहा जैन रहे।

इस माैके पर पूर्व प्रधान समीर जैन, जनरल सेक्रेटरी मनोज जैन, विकास जैन, अमन जैन, सुभाष जैन, अमित जैन, अतिन जैन, सचिन जैन, शुभम जैन, राजेश जैन, गौरव जैन, संदीप जैन, पौरस जैन उपस्थित रहे।

एक-दूसरे को मुल्तानी मिट्‌टी लगाते जैन परिवार मिलन के मेंबर्स।
खबरें और भी हैं...